जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी एवं अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास: जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी एवं अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर द्वय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में आवेदक बंशीलाल पिता चुन्नीलाल निवासी ग्राम आक्या ने आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक किशन पिता रामप्रसाद बीराखेड़ी कांकड़ ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
एलआईसी एजेंट से राशि दिलवाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक तेजकुंवर निवासी देवास ने एलआईसी एजेंट से राशि दिलवाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
जन्म प्रमाण पत्र में नाम सही करवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदिका ममता बाई ने जन्म प्रमाण-पत्र में नाम सही करवाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments