शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में भविष्य से भेंट वार्ता कार्यक्रम संपन्न
सोनकच्छ :शासन से प्राप्त निर्देशानुसार स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को भविष्य से भेंट वार्ता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक एवम समाजसेवी सोभाग सिंह जी ठाकुर थे
सर्वप्रथम अतिथियों ने सरस्वती का पूजन अर्चन किया ।अतिथि का शब्दों से स्वागत मनीषा चौहान ने किया शाला की गतिविधियों की जानकारी विजयश्री जायसवाल ने दी। इस अवसर पर अतिथि सोभागसिंह जी ठाकुर की ओर से छात्राओं को पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया ।कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी उपस्थित पालकों एवं छात्राओं को स्वल्पाहार कराया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक फारुक खान ने किया

0 Comments