सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शर्मा ने जनपदवार समीक्षा कर समस्त कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये
देवास 22 अप्रैल 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में जिला जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जनपदवार समीक्षा कर समस्त कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शर्मा ने बैठक में देवास बाल वाटिका-2 की कार्ययोजना, समस्त गौशाला को आदर्श गौशाला बनाने की कार्ययोजना, जल गंगा संवर्धन अभियान, जनभागीदारी के कार्यों, जिले में रेल्वे एवं NHAI के द्वारा किये जा रहे कार्य, ई-केवायसी, पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन पूर्णता, पीएम आवास, क्षिप्रा शुद्धिकरण कार्यों, एक बगिया मां के नाम अभियान की जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने समस्त कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए। बैठक में ईई आरईएस, जिला पंचायत के योजना प्रभारी, मनरेगा, आवास, एसबीएम, एनआरएलएम, समस्त सीईओ, जनपद सहायक यंत्री,एपीओ, एएओ,उपयंत्री, एनआरएलएम से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments