Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस,,देवास इकाई द्वारा उद्यमी परिचर्चा का हुआ आयोजन, जल मंदिर का भी शुभारंभ

लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस,,

देवास इकाई द्वारा उद्यमी परिचर्चा का हुआ आयोजन, जल मंदिर का भी शुभारंभ

देवास। लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवास इकाई द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पहले दिन जल मंदिर का शुभारंभ तथा दूसरे दिन गोशाला पर गोसेवा का कार्य किया गया।

वहीं तीसरे दिन देवास की सामान्य एवं महिला इकाई द्वारा उद्यमी परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्यमी परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघचालक एवं उद्योगपति विमल अग्रवाल, डीआईसी जनरल मैनेजर रतन डावर, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर मूंदड़ा, मालवांचल महिला प्रभारी श्रीमती तृप्ती वैद्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर किया गया। प्रारंभ में अतिथि परिचय मुकेश वर्मा ने दिया एवं स्वागत भाषण महिला इकाई अध्यक्ष रचना तलाटी ने दिया। समीर मूंदड़ा ने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला एवं लघु उद्योग भारती के महत्व को समझाया। श्रीमती तृप्ति वैद्य ने महिलाओं के योगदान को बताया एवं इकाई स्तर पर कार्य कर रही महिला उद्यमियों की जानकारी दी। वहीं विमल अग्रवाल ने वर्तमान में उद्योगों की चुनौतियों एवं समस्या के समाधान पर चर्चा की। डीआईसी जनरल मैनेजर रतन डावर ने एमएसएमई एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। इस उपरांत उपस्थित सदस्यों ने अपनी जिज्ञासाओं के समाधान पर चर्चा की, जिस पर अतिथियों ने हर विषय को गंभीरता से समझाया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मुकाती, प्रांत सह सचिव प्रतीक गुप्ता, इकाई अध्यक्ष सुभाष शिंदे, कोषाध्यक्ष संजय कारपेंटर, उद्योगपति मिलिंद सोलंकी, हरीश जैन, संजय तलाटी, राजा भाटिया, अखिलेश तिवारी, राधेश्याम पाटीदार, पंकज चंद्रावत, विनय जैन, विक्रम आवटे, महिला इकाई सचिव किंशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंगी, राधिका मूंदड़ा, सारिका मुकाती, मनोरमा सोलंकी, मेघा डागा, कल्पना श्रीवास्तव, सारिका राय, अर्चना शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। संचालन मोनिका शर्मा ने किया एवं आभार इकाई सचिव विजेन्द्र उपाध्याय ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल ने दी।

 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...