अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत ने मनाया भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव
देवास। श्री चित्रगुप्त मंदिर गीता भवन देवास पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटउत्सव जिला अध्यक्ष श्रीराम श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़े धूमधाम महाआरती एवं छप्पन भोग लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर देवास के सभी गणमान्य चित्रांश बंधु मातृशक्ति युवाशक्ति सभी पधारे। सभी ने मिलकर भगवान की आरती की एवं प्रसाद का लाभ लिया। इसके पश्चात माह अप्रैल की बीसी खोली गई एवं जो नए चित्रांश बंधु मंदिर पर आए उनका समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, महामंत्री विशाल सक्सेना, हेमेन्द्र निगम काकू , पूर्व जिला अध्यक्ष ने स्वागत किया। इसी के साथ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष शशी खरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष निकिता निगम, महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, संगठन सचिव लीला सक्सेना, सचिव सुमन सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य रेखा भटनागर, विद्या निगम, शोभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ सलाहकार सुधा श्रीवास्तव, शहर कार्यकारिणी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुनीता सक्सेना, महामंत्री शर्मिला श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव जया निगम, कार्यकारिणी सदस्य सपना निगम, छाया निगम, दीप्ति श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव, सोनाली श्रीवास्तव, महिमा श्रीवास्तव, रेखा सक्सेना, माया सक्सेना प्रेरणा, सक्सेना सरोज, श्रीवास्तव कृष्ण श्रीवास्तव, विष्णु कांता श्रीवास्तवआदि भारी संख्या में मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे द्वारा किया गया एवं उन सभी चित्रांश बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिन्होंने देवास मैं बनने वाले नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त उद्यान के लिए सहयोग किया है आप आए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। अंत में कार्यक्रम युवा जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा स्वल्पाहार के साथ संपन्न करवाया गया। आभार पवन श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ द्वारा माना गया। कार्यक्रम की व्यवस्था अजय निगम, मयंक श्रीवास्तव, निमेष, आदित्य, आलोक, सुधीर, संजीव, अखलेश आदि द्वारा देखी गई।
0 Comments