Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिले में नवाचार करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के उद्देश्‍य से ‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ बनाया,,‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ का उद्देश्य जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूल बस/प्रायवेट बस/ऑटो/मैजिक वाहनों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना,,कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्‍यम से स्कूल बस सुरक्षा एप के संबंध में जानकारी दी

जिले में नवाचार करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के उद्देश्‍य से ‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ बनाया,,

‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ का उद्देश्य जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूल बस/प्रायवेट बस/ऑटो/मैजिक वाहनों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना,,
कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्‍यम से स्कूल बस सुरक्षा एप के संबंध में जानकारी दी

     देवास 24 अप्रैल 2026 [शकील कादरी] जिले में नवाचार करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से ‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ बनाया गया है। इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में चलने वाले वाहनों की निगरानी को डिजिटल और सुलभ बनाना है। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्‍यम से बताया कि ‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ का उद्देश्य जिले के समस्त स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में संचालित होने वाली स्कूल बस/प्रायवेट बस/ऑटो/मैजिक वाहनों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना है, जिससे संचालित होने वाली स्कूल बसों की जानकारी त्वरित मिल सकेगी।
     कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में संचालित होने वाले वाहनों का पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। ग्रीष्‍मकालीन अवकाश की समाप्ति तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में संचालित होने वाले वाहनों का पंजीयन कार्य कर लिया जायेगा। शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा वाहनों का पंजीयन नहीं करने पर संबंधित संस्‍थाओं पर कार्यवाही की जायेगी। शैक्षणिक संस्थान https://verification.rtodewas.in/documents/school-suraksha के माध्‍यम से पंजीयन कर सकते हैं। ‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ के माध्‍यम से स्कूलों में संचालित वाहनों के दस्तावेज, पीयूसी, फिटनेस इत्यादि की निगरानी एवं उनकी वैधता की सतत निगरानी होगी।

     ‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ स्कूलों में वाहन का संचालन करने वाले वाहन चालकों का सम्पूर्ण विवरण जैसे चालक लायसेंस, आधार कार्ड व्यक्तिगत विवरण उपलब्ध होगा। वाहन चालकों का उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित पुलिस थाना से चरित्र सत्यापन ऑनलाइन होगा।

     स्कूल बस सुरक्षा एप के माध्यम से चालक/परिचालक को चरित्र सत्यापन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्राप्त होने की सुविधा प्राप्त होगी, साथ ही समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में संचालित स्कूल बसों के दस्तावेजों पर निगरानी रखी जा सकेगी। दस्तावेज जैसे फिटनेस, परमिट की समाप्ति के 30 दिवस पूर्व सूचना प्राप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...