Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

       देवास: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव  जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

एचपीवी वैक्सीनेशन से जिले की बालिकाएं हो रही सुरक्षित

            बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शर्मा ने एचपीवी वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन का कार्य माह फरवरी से लगातार जारी है। जिसमें 14 वर्ष की बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन के कार्य में गति लाए और शत-प्रतिशत बालिकाओं को वैक्सीनेशन कर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करें।  उन्होंने किलकारी अभियान के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि इसके तहत अभियान सैम और मैम बच्चों का चिंहाकिंत कर उन्हें पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की पोषण पुर्नवास केंद्र से छुट्टी हो गई है उनकी मॉनिटरिंग करें।

नरवाई प्रबंधन के बारे में किसानों को दें जानकारी

      बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शर्मा ने नरवाई प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि वे नरवाई प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक करें तथा नरवाई प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों का उपयोग करें। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदार, कृषि विभाग को निर्देश दिए कि नरवाई जलाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलें तथा किसानों को जागरूक करें कि नरवाई न जलाएं। नरवाई प्रबंधन के कृषि यंत्रों का उपयोग कर नरवाई का प्रबंधन करें।

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का करें सकारात्मक निराकरण

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शर्मा ने विभिन्न विभागों में लम्बित सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि सभी जिला अधिकारी लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें, जिससे विभाग की रैंकिंग में भी सुधार हो। सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों में जो विभाग सी और डी रैंक में हैं वे रैकिंग सुधारें। बैठक में टीएल पत्रकों की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को आपसी समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...