देवास : कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे द्वारा गठित आबकारी की टीम द्वारा देवास नगर के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान शांतिपुरा स्थित रिहायशी मकान पर मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके से फरार आरोपी के मकान से 26 बोतल अंग्रेजी शराब, 96 पाव अंग्रेजी शराब, देशी मदिरा प्लेन 81 पाव, कुल मात्रा 51.36 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई और फरार आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) का प्रकरण नए विधान अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा कार्यवाही में पुष्पराज होटल से 10 पाव प्लेन, बिहारीगंज में 50 पाव प्लेन शराब के साथ वाहन टीवीएस जुपिटर तथा शांतिपुरा से 20 पाव प्लेन शराब के साथ वाहन टीवीएस जुपिटर जब्त किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का मूल्य लगभग 01 लाख 51 हजार रुपये हैl
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, राजाराम रैकवार, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, दीपक तटवाड़े, निहाल खत्री, आशीष गुप्ता शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वाराअवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

0 Comments