Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किये

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किये

     देवास: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त सोनकच्छ के भौंरासा एवं सोनकच्छ में गस्त के दौरान एक मोटर साइकिल पल्सर पर एक पेटी बियर कैन का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया तथा अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई।जिसमे कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। कार्यवाही में 01 पेटी विदेशी मदिरा बियर पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 70 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया। जप्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य 92 हजार 500 रुपये है l कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक निकिता परमार, सैनिक किशोर शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...