Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वैश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न,,10वीं-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित

वैश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न,,
10वीं-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित
देवास । वैश्य महासम्मेलन की देवास तहसील इकाई द्वारा वैश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल थीं। विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण लाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी ने की।
मुख्य अतिथि महापौर गीता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा समाज की वास्तविक ताकत है। बच्चों को आगे बढ़ने के हर अवसर मिलना चाहिए। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण देवेन्द्र बंसल ने दिया। समारोह को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि दुर्गेश अग्रवाल तथा सत्यनारायण लाठी ने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
वहीं प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी ने वैश्य महासम्मेलन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रकल्पों की जानकारी देते हुए समाज को संगठित होकर शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान मंच पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सोहन अग्रवाल, मांगीलाल विजयवर्गीय, पुरुषोत्तम गुप्ता सहित गौरव गुप्ता, गौरव खंडेलवाल, मंजू जैन, आलोक अग्रवाल, अनूप जैन एवं रूपाली गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन गोयल, महेन्द्र बाकलीवाल, रीना जैन, समीर मेहता, रेशु गुप्ता, राकेश गुप्ता एवं नरेश पोरवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनीश पोरवाल ने प्रभावी रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनूप जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी वैश्य महासम्मेलन के मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने दी।
कार्यक्रम में वैश्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजजन एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

सादर प्रकाशनार्थ ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...