Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्व. कैलाश देवलिया की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि,,पौधा रोपण कर किया नमन

स्व. कैलाश देवलिया की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि,,पौधा रोपण कर किया नमन
देवास। वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाश देवलिया की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय माधव मंगल गार्डन, मां दरियाव बाग, इटावा-उज्जैन रोड, देवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नेता हरीश देवलिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों ने स्व. देवलिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी स्मृति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र बेदी, जयप्रकाश चौधरी, मनोहर कुंभकार, देवेंद्र साहू, पप्पू, छगन देवलिया, राजू ठाकुर, गजेंद्र देवलिया (एडवोकेट), जितेंद्र कुशवाह, धनसिंह बामनिया, विक्रम राठौर, सचिन गोठीवाल, महेन्द्र चौहान, दीपक देवलिया, प्रशांत देवलिया, प्रकाश देवलिया एवं हर्ष देवलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज देवलिया ने किया तथा आभार मेहरबानसिंह धाकड़ ने माना।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...