Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भीषण आग, चीखें और अफरा-तफरी के बीच शासन-प्रशासन के साथ 108 एम्बुलेंस टीम ने संभाला मोर्चा

भीषण आग, चीखें और अफरा-तफरी के बीच शासन-प्रशासन के साथ 108 एम्बुलेंस टीम ने संभाला मोर्चा

देवास। जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया, लेकिन इस भयावह हादसे के बीच 108 एम्बुलेंस की पूरी टीम ने शासन-प्रशासन के साथ मिलकर सेवा मानवता की सबसे बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई। आग में गंभीर रूप से झुलसे दो दर्जन से अधिक घायलों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए 108 एम्बुलेंस की टीमें पूरी रात बिना रुके राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं एवं देवास जिला सहित इंदौर, उज्जैन और शाजापुर की लगभग 28 एम्बूलेंस से घायलों को उपचार हेतु विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
              घटना की सूचना मिलते ही जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेज 108 एम्बुलेंस सेवा ने तत्परता दिखाते हुए देवास सहित आसपास के जिलों से कुल 28 एम्बुलेंस मौके पर भेजीं। एम्बुलेंस टीम ने घायलों को घटनास्थल से जिला अस्पताल और वहां से इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों तक पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। पूरा दिन प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें राहत व्यवस्था में जुटी रहीं। सीएमएचओ के मार्गदर्शन में 108 सेवा के आर.एम.ओ. डॉ. अजय पटेल, नोडल अधिकारी कमल डाबर एवं 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक निलेश चौहान लगातार जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं में लगे रहे। पटाखा विस्फोट की घटना के अगले दिन शुक्रवार को प्रात: करीब 5 बजे एक और बड़ा हादसा हो गया। घायलों से जुड़ी सहायता व्यवस्था में लगी नई बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 09 एजे 1752 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो गेंद की तरह कई बार पलटी खाती हुई नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में इंदौर के विजय नगर निवासी नीलिमा (35), जॉन मिखईल (45), निधि (32), फबूला (55), मनोहर (60), विराट (22) तथा उत्तरप्रदेश निवासी आकाश शामिल हैं। इनमें से दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में विभिन्न स्थानों पर खडी आसपास की तीन अलग-अलग 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को तत्काल देवास जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। फटाखा फैक्ट्री हादसे और उसके बाद हुए इस सडक़ दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। 108 एम्बूलेंस की पूरी टीम 24 घंटे जागरूक रहकर कार्य कर रही है और एक फोन पर मौके पर पहुंचकर विभिन्न प्रकार से घायल हुए मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर सतत रूप से सेवाएं दे रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...