आराध्य श्री राजा टोडरमलजी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण 10 मई को होगा, निकलेगी विशाल शोभायात्रा
देवास। माँ चामुण्डा की पावन नगरी देवास एक ऐतिहासिक और गौरवमयी क्षण का साक्षी बनने जा रही है। पोरवाल समाज के आराध्य, कुशल प्रशासक एवं समाज गौरव राजा टोडरमलजी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह 10 मई 2026 को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल है। पोरवाल समाज देवास द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में प्रदेश एवं समाज के अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे अतिथियों के आगमन के पश्चात प्रातः 9:30 बजे माता टेकरी शंख द्वार से गजरा गियर्स चौराहे तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाजजन, महिलाएं, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी। शोभायात्रा में धार्मिक ध्वज, बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियां एवं भक्ति संगीत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 11:30 बजे अतिथि स्वागत होगा तथा दोपहर 12:15 बजे स्टेशन रोड स्थित गजरा गियर्स चौराहे पर राजा टोडरमलजी महाराज की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा एवं देवास विधायक गायत्री राजे पवार उपस्थित रहेगे | भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, श्रीमंत विक्रम सिंह जी पंवार महराज साहब, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल,
पोरवाल महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, पोरवाल युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र जी काला सहित प्रदेश एवं देशभर से पोरवाल समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन समिति ने समस्त समाजबंधुओं एवं धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आग्रह किया है। पोरवाल समाज के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण संघवी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा अजय गुप्ता, युवा संगठन, जिला अध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता , संस्थापक राजेंद्र जी संघवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक पोरवाल, महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार संघवी पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त रूप से समाजजनों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता, गौरव और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाला अवसर साबित होगा।
--

0 Comments