देवास पुलिस को बड़ी सफलता "ऑपरेशन प्रहार" में अंतर्राज्यीय सट्टा खाईवाल गिरफ्तार,
देवास: "ऑपरेशन प्रहार" के तहत देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कन्नौद थाना क्षेत्र से अंतर्राज्यीय सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 लाख 10 हजार रुपये नगद और सट्टे का हिसाब-किताब बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर जिले में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए "ऑपरेशन प्रहार" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन और एसडीओपी श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कन्नौद पुलिस को सट्टा संचालन की सूचना मिली थी।
मुखबिर से जानकारी मिली कि कस्बा कन्नौद के पीपल्दा रोड, वार्ड क्रमांक 11 में बड़े स्तर पर सट्टा खाईवाली चल रही है। थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी ने विशेष टीम गठित कर दो दिन तक जनगणना अधिकारी बनकर रैकी की।
योजनाबद्ध तरीके से पुलिस टीम ने घटनास्थल पर दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके से दो व्यक्ति फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
संदीप पिता ओमप्रकाश, उम्र 41 साल, निवासी पीपल्दा रोड़ वार्ड क्रमांक 11 कन्नौद जब्त हुआ
नगद राशि 12,10,000 रुपये,सामग्री: सट्टा अंक लिखे हुए रजिस्टर और पिछले एक साल का पूरा हिसाब-किताब
*पूछताछ में बड़े खुलासे*
आरोपी संदीप ने कबूला कि वह उज्जैन, इंदौर, चापड़ा, कोटा (राजस्थान) और नागपुर तक सट्टा खाईवाली का नेटवर्क चलाता था। आरोपी के खिलाफ थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और फरार साथियों की तलाश कर रही है।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री तहजीब काजी, उनि दीपक भोण्डे, सउनि मोहनलाल पंवार, आरक्षक राहुल सोनी, आरक्षक निकेतन परमार एवं महिला आरक्षक मुस्कान चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने कहा कि "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध जुआ/सट्टे के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 Comments