12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग का विशेष आयोजन
देवास – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त आयुष संस्थानों में ऑनलाइन योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. ममता जुनवाल के निर्देशन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 45 मिनट का सामान्य योगाभ्यास क्रम (Common Yoga Protocol) का ऑनलाइन सत्र निरंतर आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में संस्था मानस के बच्चों को दिनांक 12 मई 2026 से दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षण श्री हजारीलाल जाट (योग प्रभारी), डॉ. प्रीतिबाला पाटीदार, डॉ. प्रांजलि भारद्वाज और श्री महेंद्र पाटीदार द्वारा किया जा रहा है। आयुष विभाग का उद्देश्य बच्चों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
संस्था मानस के हेमंत शर्मा,राजेश पटेल , जगदीश परिहार ,जगदीश सिरोलिया, विजय ठाकरे, जुगल किशोर राठौर, का विशेष सहयोग रहा।

0 Comments