Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पांचवी आठवीं पुनः परीक्षा 16 जून से 23 जून के मध्य 1.29 लाख फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका

पांचवी आठवीं पुनः परीक्षा 16 जून से 23 जून के मध्य 1.29 लाख फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका

देवास: प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए लगभग 1.29 लाख विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इन छात्रों को पास होने का एक और अवसर देते हुए पुनः परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पुनः परीक्षा 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। l
संशोधित समय-सारणी जारी: 16 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
परीक्षा केंद्रों के लिए सख्त नियम
परीक्षा केंद्र वहीं बनाए जाएंगे जहां कंप्यूटर/लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट के साथ बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाया गया है

विभाग ने दिए निर्देश, अभिभावकों से अपील

शिक्षा विभाग ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों को परीक्षा में पूर्ण अनुशासन, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा की तिथियों को गंभीरता से लें और समय पर केंद्र पहुंचें।

पृष्ठभूमि: म.प्र. बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है। पिछले वर्ष 2024 की पुनः परीक्षा में 5वीं का 81.71% और 8वीं का 76.95% परिणाम रहा था।
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम http://mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित स्कूल/संकुल केंद्र से संपर्क करें।_


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...