Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 मिशन मोड में जुटे निगम अधिकारी, आयुक्त दलीप कुमार ने बांटे दायित्व,,लापरवाही पर सेवा समाप्ति की चेतावनी, हर अधिकारी को सौंपी जवाबदेही

स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 मिशन मोड में जुटे निगम अधिकारी, आयुक्त दलीप कुमार ने बांटे दायित्व,,
लापरवाही पर सेवा समाप्ति की चेतावनी, हर अधिकारी को सौंपी जवाबदेही

देवास। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 को लेकर नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने निगम अधिकारियों की बैठक लेकर सर्वेक्षण की गाइडलाइन के अनुसार तैयारियों की समीक्षा की और हर अधिकारी को क्षेत्रवार दायित्व सौंपे।  
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ अपने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था की भी निगरानी करेंगे। कमियां मिलने पर तत्काल निराकरण करना होगा। अधिकारियों दी जिम्मेदारी, अपने कार्याे के साथ साथ देखेगें कार्य
उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया 16 रहवासी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था।  
उपायुक्त जाकिर जाफरी व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई, गार्बेज निरीक्षण व चेकिंग।  
 उपायुक्त आरती खेडेकर स्लम क्षेत्र, थोक कचरा उत्पादक और उसका निराकरण।  
 उपायुक्त दीपक पटेल जलीय संरचनाओं एवं उसके आसपास की सफाई।  
 प्रभारी ई.ई. इंदुप्रभा भारती आरआरआर सेंटर, सीटीयू, सौंदर्यीकरण,
 सहायक यंत्री जगदीश वर्मा उद्यानों की सफाई व कंपोस्ट पीट से कचरा निष्पादन।   सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान।  
 एसबीएम नोडल सौरभ त्रिपाठी 29 रहवासी क्षेत्रों में नाला-नालियों की सफाई एवं सम्पूर्ण तैयारियों पर फेकस एवं तत्काल निराकरण व व्यवस्था।   उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया सभी फाउंटेन, मूत्रालय, सामुदायिक शौचालय व नालों की सफाई, सर्वे मापदंडों की तैयारी।  
आयुक्त ने अनुभूति श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश तिवारी, रविकृष्ण गोयनार, विशाल जगताप, हेमंत उबनारे, दिनेश मिश्रा व दानिश मंसूरी को संपूर्ण कार्यों की तैयारी मे अपने अपने कार्य क्षेत्रों में की जाने वाली व्यवस्थाओं को करने के दिए निर्देश तथा रेस्टोरेंट, फल-सब्जी विक्रेता, स्ट्रीट वेंडर व चाट चौपाटी पर अलग-अलग डस्टबिन की मॉनिटरिंग करने को कहा। सभी दरोगाओं को अपने वार्ड में सफाई, नाला सफाई, कचरा निपटान व गीला-सूखा कचरा अलग करने के निर्देश दिए। रहवासियों से सतत संपर्क रखकर फीडबैक लेने को भी कहा।  
आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जाएगी। उपायुक्त वार्डों में दरोगा व सफाई मित्रों की उपस्थिति भी चेक करेंगे।




Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...