लक्ष्य पोटदार ने रचा सफलता का इतिहास, यूसीमास एसएलसी 2026 में प्रदेश में चौथा स्थान
देवास। यूसीमास कालानी बाग, देवास के प्रतिभाशाली छात्र लक्ष्य पोटदार ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की हैट्रिक बनाई है। हाल ही में आयोजित यूसीमास एसएलसी 2026 में लक्ष्य ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में चतुर्थ रनर-अप स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। इससे पहले लक्ष्य ने एसएलसी 2025 में प्रथम रनर-अप तथा राज्य स्तरीय मेंटल लिसनिंग प्रतियोगिता* में द्वितीय रनर-अप स्थान प्राप्त किया था। लगातार तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कर लक्ष्य ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और एकाग्रता का उत्कृष्ट परिचय दिया है। इस अवसर पर यूसीमास कालानी बाग, देवास की डायरेक्टर *सोनल अग्रवाल ने लक्ष्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “आज लक्ष्य पर केवल मुझे या उनके माता-पिता को ही नहीं, बल्कि पूरे देवास शहर को गर्व है। लक्ष्य की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास सभी बच्चों के लिए प्रेरणा है। हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।” लक्ष्य की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

0 Comments