Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन देश के 26 राज्यो के साथ विश्व के अनेको देशों मे सक्रिय - प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन  देश के 26 राज्यो के साथ विश्व के अनेको देशों मे सक्रिय - प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया
देवास जिले के पुनर्गठन मे श्री चौधरी प्रदेश महामंत्री एवं गुप्ता जिला अध्यक्ष मनोनीत
देवास। विश्वभर मे निवासरत लगभग 30 करोड़ वैश्य बंधुओ के एक मात्र संगठन अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने देश भर के लगभग 26 राज्यो के साथ विश्व के अनेको देशों मे अपनी इकाई का विस्तार कर इसके माध्यम से मानव सेवा के अनेको प्रकल्प चला रहा है , वैश्य एकजुटता वर्तमान समय की महती आवश्यकता है यह उद्गार संगठन के  प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया ने देवास जिले के पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए बैठक मे उपस्थित वैश्य बंधुओ को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। श्री धारिया ने देवास इकाई का विस्तार करते हुए नगर के वरिष्ठ समाजसेवी भरत चौधरी को प्रदेश महामंत्री, विजय विजयवर्गीय को प्रदेश मंत्री, डॉ कृष्ण कांत धुत जिला सरक्षक,प्रमोद गुप्ता जिला अध्यक्ष देवास, विशाल अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश माहेश्वरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आर सी पालीवाल जिला उपाध्यक्ष, मनोज संघवी जिला संयोजक व्यापर प्रकोष्ठ,पीयूष पोरवाल जिला सह संयोजक व्यापर प्रकोष्ठ, आकाश अग्रवाल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, प्रदीप माहेश्वरी नगर अध्यक्ष, अशोक गुप्ता नगर महामंत्री, गजेंद्र सोनी नगर कोषाध्यक्ष, सचिन मंगल संभाग युवा महामंत्री, भानु अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष, सौरभ गुप्ता युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए और शीघ्र चिकित्सा, अधिवक्ता, और प्रोफ़ेसनल इकाई के गठन के निर्देश दिये। श्री धारिया ने उपास्थित वैश्य बंधुओ को अवगत कराया कि संगठन द्वारा विश्व भर के व्यापारी भाईयो को एक दूसरे से जोड़कर व्यवसाय विस्तार हेतु विश्व व्यापार एप भी बनाई जा चुकी है, संगठन के प्रदेश मंत्री अरविंद जैन ने समाज की युवा शक्ति को सक्रिय राजनेतिक धारा से जुड़ने का आव्हान किया। कार्यकारी संभाग अध्यक्ष संजय मेहता ने उपस्थित पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को निरंतरता से करते हुए रक्तदान शिविर, गो सेवा एवं पर्यावरण सरक्षण पर जोर दिया। बैठक को जिला अध्यक्ष विजय विजयवर्गीय, कैलाश वेद आदि ने भी संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक मे मुख्य रूप से अरविंद महाजन, गिरधर गुप्ता, हिमांशु सेठिया, मधुसूदन अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, सन्तोष विजयवर्गीय, दीपक कसेरा, डा अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।  बैठक का संचालन सचिन मंगल ने किया और आभार प्रमोद गुप्ता ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...