Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ईद-उल-अजहा 28 मई को ईदगाह जामा मस्जिद देवास जूनियर में सुबह 9:15 बजे नमाज़ अदा की जायेगी. मुख्य शहर क़ाज़ी देवास जूनियर अबुल कलाम अहमद ने समय पर पहुँचने और सुन्नत पर अमल एवं स्वच्छता की अपील की

ईद-उल-अजहा 28 मई को ईदगाह जामा मस्जिद देवास जूनियर में सुबह 9:15 बजे  नमाज़ अदा की जायेगी 

मुख्य शहर क़ाज़ी देवास जूनियर अबुल कलाम अहमद ने समय पर पहुँचने और सुन्नत पर अमल एवं स्वच्छता की अपील की
देवास: दफ्तर ए दारुल क़ज़ा देवास जूनियर द्वारा ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज़ के संबंध में मुख्य शहर क़ाज़ी,क़ाज़ी अबुल कलाम अहमद ने बताया कि इस वर्ष ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज़ 28 मई 2026, गुरुवार जुमेरात को ईदगाह जामा मस्जिद देवास जूनियर में अदा की जाएगी।
नमाज़ बिना किसी देरी या इंतज़ार के ठीक सुबह 9:15 बजे शुरू हो जाएगी। इसलिए सभी अकीदतमंदों से समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है।
शहर क़ाज़ी ने तमाम मुस्लिम समाज जनों से अपील की है कि ईद की नमाज़ ईदगाह में अदा करना हमारे प्यारे आका हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत है। लिहाज़ा, सभी हज़रात इस सुन्नत पर पूरी तरह अमल करते हुए ईद की नमाज़ ईदगाह में ही अदा करें और मुल्क की अमन-चैन व भाईचारे के लिए दुआएं मांगें।
काजी साहब ने कहा कि
ईद-उल-अज़हा का मकसद कुर्बानी के साथ-साथ पाकी और हमदर्दी भी है। स्वच्छता रखना उसका अहम हिस्सा है। कुर्बानी खुले में न करें निर्धारित स्थानों या घर के अंदर ही कुर्बानी करें,अवशेष नालियों में न बहाएं पड़ोसियों का ख्याल रखें: दूसरे समुदाय की भावनाओं का सम्मान करें।प्लास्टिक कम इस्तेमाल करें कपड़े की थैली या स्टील के डिब्बे का इस्तेमाल करें। त्योहार खूब खुशियों के साथ मनाएं !



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...