ईदुल अजहा 28 मई को, शाही ईदगाह राधागंज में सुबह 9:30 बजे होगी नमाज
देवास। त्याग, समर्पण और बलिदान का प्रतीक पर्व ईदुल अजहा (बकरीद) गुरुवार, 28 मई को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर की शाही ईदगाह, राधागंज में सुबह 9:30 बजे ईदुल अजहा की विशेष नमाज अदा की जाएगी। शहर काजी हाफिज कारी नोमान अहमद अशरफी ईद की नमाज अदा कराएंगे तथा मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की जाएगी। काजी साहब ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी का कार्य पूरी खुशदिली और धार्मिक भावना के साथ करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के हिस्से में गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित लोगों को भी शामिल किया जाए, ताकि पर्व की खुशियां सभी तक पहुंच सकें। उन्होंने नमाजियों से निर्धारित समय पर ईदगाह पहुंचने का आग्रह करते हुए बताया कि वे अपने निवास स्थान से सुबह 8:30 बजे शाही ईदगाह के लिए रवाना होंगे।

0 Comments