आबकारी विभाग ने कार्रवाई कार से 44 पेटी अवैध मदिरा जप्त कर तीन आरोपियों के किया गिरफ्तार
देवास, 26 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार के सहायक आबकारी आयुक्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट वाहन से इंदौर की ओर से अवैध मदिरा का परिवहन किया जा सकता है तो उन्होंने तुरन्त आबकारी टीम को निर्देशित किया। खबर सटीक होने से कार को आबकारी टीम ने बालगढ़ टोल पर रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन चालक गाड़ी को वापस घुमा कर भगाने लगा। जिसका आबकारी टीम ने पीछा कर रसूलपुर ब्रिज के नीचे रोका गया जिसमे वाहन क्षत्तिग्रस्त हो गया ,वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसमे से तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा उनके अधिपत्य की 44 पेटी देशी मदिरा प्लेन पाव कुल 396 बल्क लीटर गाड़ी से बरामद की गईं जो अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34(2) का उल्लंघन होने से प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा मदिरा कौनसी दुकान से लाई गई थी तथा कहाँ जा रही थी इसकी जाँच जारी है,कार्यवाही में जप्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य लगभग 467000 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव ,आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया ,राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक निहाल खत्री,दीपक तटवाड़े,बालकृष्ण जायसवाल,आशीष गुप्ता सैनिक किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

0 Comments