Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिले के 6 डाकघरों में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान 9 मई को

जिले के 6 डाकघरों में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान 9 मई को 
देवास। आम नागरिकों की सुविधा के लिए 9 मई 2026 (शनिवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जिला देवास के छह डाकघरों में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतू विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रधान डाकघर देवास सहित सोनकच्छ, हाटपिपलिया, कन्नौद, खातेगांव एवं बागली उप डाकघरों में नागरिक अपने आधार कार्ड से जुड़े आवश्यक संशोधन जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट आसानी से करवा सकेंगे। यह सेवा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को त्वरित और सहज सेवा मिल सके। श्री कैलाश चौहान सहायक अधीक्षक डाकघर देवास उप संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के लिए 7 एवं 8 मई 2026 को संबंधित डाकघरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टोकन वितरित किए जाएंगे। इच्छुक नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते टोकन प्राप्त कर लें ताकि 9 मई को अपने आधार संबंधी कार्य बिना किसी परेशानी के पूर्ण करा सकें। सहायक अधीक्षक डाकघर देवास के द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस विशेष अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित डाकघरों में पहुंचें और आधार सेवा का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...