Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चलित साक्षात्कार की अंतिम तिथि तक कुल 75 प्रमाण पत्र जारी

चलित साक्षात्कार की अंतिम तिथि तक कुल 75 प्रमाण पत्र जारी 

 देवास: म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देषानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास में प्राचार्य डॉ. एस.पी.एस. राणा के मार्गदर्शन में चलित साक्षात्कार एवं कॉलेज चलो अभियान दिनांक 27 अप्रैल से 14 मई तक चलाया जा रहा हैं। 
स्नातक एवं स्नातकोत्तर के स्तर पर चलित प्रद साक्षात्कार के माध्यम से संकाय परिवर्तन के पश्चात नियमित प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।  इस हेतु अभ्यार्थियों से आवेदन पत्र के साथ अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण की अंक सूची तथा आधार कार्ड की छायाप्रति ली जा रही हैं। साक्षात्कार के पश्चात पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा हैं। आज दिनांक तक स्नातक स्तर पर कुल 53 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर  कुल 22 पात्रता प्रमाण पत्र अभ्यार्थियों को दिये गये। 
आज बी एड हेतु भी पात्रता प्रमाण पत्र जारी किये गये।प्रवेश मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा अभ्यार्थियों को संस्था में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जा रही हैं। साथ ही उन्हें प्रवेश हेतु ई-प्रवेश मोबाईल एप अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन एवं प्रवेश के बारे में बताया जा रहा है। 
नवाचार करते हुए प्राचार्य डॉ राणा द्वारा बनवाया गया छात्र उपयोगी 15 वेबसाइट के क्यू आर कोड का फ्लेक्स भी छात्र छात्राओं के लिए महाविद्यालय में लगा दिया गया है जिसको स्कैन कर छात्र आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकता हैं। इससे विद्यार्थियों को यहाँ-वहां जानकारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा तथा इन 15 क्यू आर कोड्स के माध्यम से समस्त सूचनाएं छात्रों की मुट्ठी में होंगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...