Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चापड़ा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही : 8 बसों पर 34 हजार का जुर्माना, 15 साल पुरानी बस जब्त

चापड़ा में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाही: 8 बसों पर 34 हजार का जुर्माना, 15 साल पुरानी बस जब्त


       देवास 23 मई 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में जांच दल द्वारा चापड़ा क्षेत्र में इंदौर-हरदा मार्ग पर संचालित यात्री बसों की जांच की गई। जांच में टीम के द्वारा आपातकालीन खिड़की को खुलवाकर देखा गया, आपातकालीन खिड़की के समक्ष सीट लगी है या नहीं, बस की ओवरलोडिंग, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालाक का लाइसेंस तथा बस के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, लगभग 25 बसों की जांच की गई जिनमें से 8 बसों में कमी पाए जाने पर 34 हजार का चालानी कार्यवाही करते हुए राजस्व वसूला गया एवं एक यात्री बस 15 वर्ष से ज्यादा होने पर भी संचालित होने पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा जप्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ी करवाई गई।
आरटीओ अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा हेतु एवं यात्री सुविधा के लिए आवश्यक निर्देशों के पालन के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
      

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...