Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर द्वय ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर द्वय ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
        देवास: जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्‍टर श्री शोभाराम सोलंकी और अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर द्वय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्‍त कलेक्टर श्रीमती प्रिया चंद्रावत, संयुक्‍त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

फसल बीमा राशि का भुगतान कराया जाए

            जनसुनवाई में आवेदक राधेश्‍याम पिता सुरजमल निवासी पितावली ने फसल बीमा राशि का भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
कपिल धारा योजना में स्‍वीकृत कुएं की शेष राशि दिलाई जाये

          जनसुनवाई में आवेदिका सुनिता पति तुलसीराम निवासी गुनेरी ने कपिल धारा योजना में स्‍वीकृत कुएं की शेष राशि दिलाई जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए

            जनसुनवाई में आवेदिका कलाबाई पति मांगीलाल निवासी देवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

     जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...