देवास। महिलाओं की कांग्रेस में सक्रिय भागीदारी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इसी विषय को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी सोनाली मिमरोट और सह प्रभारी कुसुम मोर्य ने देवास कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संगठन मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक चर्चा की गई। बैठक में पूर्व महापौर रेखा वर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती श्रुति बघेल,सुश्री सेजल पटेल, साधना प्रजापति, वंदना पांडे, श्रीमती संतोष गुप्ता, आशा वर्मा एडवोकेट, कविता वर्मा एडवोकेट, सुलोचना किटोदिया आदि ने संगठन विस्तार पर विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में हेमलता पंवार, मीना अली, हीरामणी मालवीय, मोना बेथैरा सहित, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, हारिस गजधर, हफीज घौसी, रईस कामदार, आरिफ मेव, अविनाश जेठवा, यशवंत कुशवाह, रियाज नागौरी, प्रथम सिंह पंवार, दीपेश हरोडे आदि मौजूद रहे।

0 Comments