Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री मयंकराज सिंह भदौरिया का राजपूत समाज चेतना मंडल द्वारा भव्य सम्मान

श्री मयंकराज सिंह भदौरिया का राजपूत समाज चेतना मंडल द्वारा भव्य सम्मान

इंदौर : राजपूत समाज चेतना मंडल के तत्वावधान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में श्री मयंकराज सिंह भदौरिया अमलतास एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष को मध्य प्रदेश दिव्यांगजन आयुक्त समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर राजपूत समाज द्वारा सम्मानित किया गया।
राजपूत समाज चेतना मंडल के राष्ट्रीय संयोजक श्री रतनसिंह राजपूत के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री मयंकराज सिंह भदौरिया को साफा बांधकर, शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। समाज की परंपरा अनुसार इस अवसर पर श्री भदौरिया को सम्मान स्वरूप प्रतीकात्मक तलवार भी भेंट की गई। 
श्री मयंकराज सिंह भदौरिया के मनोनयन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह नियुक्ति न केवल राजपूत समाज बल्कि संपूर्ण दिव्यांगजन समुदाय के लिए गौरव का विषय है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री भदौरिया अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु प्रभावी कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेशसिंह तोमर, शहर अध्यक्ष एडवोकेट गजराजसिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री दुलेसिंह राठौड़, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका बैस, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनुपालसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष श्री चंदरसिंह तोमर, प्रचार प्रमुख श्री भारतसिंह चौहान, संगठन महामंत्री श्री मनोज ठाकुर, सहसचिव श्री अर्जुनसिंह एवं श्री राहुलसिंह परिहार सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।सभी ने श्री भदौरिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...