देवास। देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक प्रकरण ने संपूर्ण व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। लाखों मेहनती विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की आशाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में शहर में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर निकाला गया मशाल जुलूस, जवाहर चौक से प्रारंभ होकर सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल पर सम्पन्न हुआ। यहां पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों मेहनती विद्यार्थियों को हुए आघात व आशाओं पर कुठाराघात पर प्रकाश डाला और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। मशाल जुलूस में राजेंद्र मालवीय, गुरुचरण सिंह सलूजा, उमेश झंवर, रेखा वर्मा, जाहिद पठान, रोशन रायकवार, सुजीत सांगते, रितेश त्रिपाठी, विक्रम मुकाती,जितेंद्र सिंह गौड़,अजयसिंह राजोदा,वीरेन्द्र परदेसी, मनोज हेतावल, ज्ञान सिंह दरबार, राधाकिशन सोलंकी, दिग्विजय सिंह झाला, जितेंद्र सिंह मोंटू,नीरज नागर, रूपेश कल्याणे, राजा पडियार, कमल मुकाती, सुधीर शर्मा, रईस कामदार, विक्रम पटेल,मनोज सांकते, आरिफ मेव, गोवर्धन देसाई, डेनी पहलवान, जॉनी भाई, वंदना पांडे, कविता वर्मा, साधना प्रजापति, सुलोचना किटोदिया,शाहजी हाशमी, हफीज घौसी, महेंद्र धारू, शाहिद मोदी, कल्लू भाई राष्ट्रीय, डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर, खालिद मेव, अंतर सिंह, नंदकिशोर पोरवाल, विमल चौधरी, विकास बारोड, प्रहलाद मिस्त्री, प्रदीप बनाफर,शकील डिप्टी, डॉ. मंसूर शेख, श्रीकांत चौहान, एम. जहीर शेख, संतोष सिंह बैस,सलमान बेग, इरफान कुरैशी, खलील भाई,यशवंत कुशवाह, मुकेश मेहता, जयप्रकाश मालवीय, ओम राठौर, सुभाष वर्मा, कालू सिंह ठाकुर, सुरेश कुमावत,अविनाश जेठवा, प्रथम सिंह पंवार, दीपेश हरोडे, कमलेश गुप्ता, सैयद आरिफ,रियाज नागौरी,गुरूप्रीत सिंह सोखी,अबरार आलम,अंकित खरे सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

0 Comments