देवास। महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार के साथ शुक्रवार 22 मई को जल वितरण व्यवस्था को लेकर निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा की। नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट पर मेंटनेंस कार्य होने तथा डीजी स्थापित होने की तथा 19 मई को शट डाउन के कारण जो जल वितरण प्रभावित हुआ उसके पूर्ववत निर्धारित समयानुसार सुधार के साथ जल वितरण हो इस हेतु महापौर ने बैठक आहूत कर जानकारी ली। बैठक में महापौर के साथ निगमायुक्त दलीप कुमार, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर के साथ जल प्रदाय के प्र. कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री बैठक में उपस्थित रहे ओर जल प्रदाय के संबंध मे विस्तृत जानकारी महापौर को दी। महापौर ने वार्डाे में होने वाले जल वितरण में वार्डवार एवं झोन वाईज जानकारी उपयंत्रियों से ली जिसमें उपयंत्रियों द्वारा शट डाउन के कारण जल वितरण प्रभावित हुआ था उसमें पूर्ण रूप से सुधार कर पूर्ववत सुचारू रूप से जल वितरण वार्डाे मे करने की वार्डवार जानकारी महापौर को दी।
महापौर ने कहा कि प्लांट पर डीजी भी स्थापति करवा दी गई है। अब बिजली की समस्या भी नही होगी। महापौर ने जल वितरण को लेकर पूर्व से चल रहे 5 टेंकरों के साथ 5 ओर अतिरिक्त टेंकर जल वितरण व्यवस्थाओं के लिए चलाए जाने के निर्देश दिए। जल वितरण में लगाये गए 5 अतिरिक्त टेंकरों में 3 टेंकर शुक्रवार से चालु किये तथा 2 टेंकर शनिवार से चालू हो जाने की जानकारी महापौर को वाहन प्रभारी ने दी।
जल वितरण पर प्र. कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री राजेश कौशल से टंकी भरने के साथ होने वाला जल वितरण पूर्ववत हो के निर्देश महापौर ने दिए साथ ही महापौर ने एमजी रोड पर चल रहे कार्याे में गति लाने हेतु कहा।
आयुक्त ने सभी झोन प्रभारियों से कहा कि वार्डाे में स्वंय जाकर जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर जल प्रदाय व्यवस्थाओं का जायजा लें व अन्य कार्याे को देखें। वार्ड मे किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत कराने हेतु आयुक्त ने संबंधित अधिका

0 Comments