Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पुरुषोत्तम मास पर श्री विष्णुपुराण कथा का भव्य शुभारंभ,, कलश यात्रा के साथ निकली विशाल शोभायात्रा

पुरुषोत्तम मास पर श्री विष्णुपुराण कथा का भव्य शुभारंभ,,

 कलश यात्रा के साथ निकली विशाल शोभायात्रा

देवास। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शिवशक्ति महिला मंडल एवं स्थानीय भक्तो के सहयोग से बालगढ़ गणेशपुरी पार्टी-2 क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्री विष्णुपुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक माहौल से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 23 से 29 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित गौरव व्यास, निवासी देपालपुर, अपने मुखारविंद से कर रहे हैं। कथा के दौरान प्रथम दिवस भगवान श्रीहरि विष्णु की महिमा, धर्म, भक्ति, सदाचार एवं मानव जीवन के कल्याण से जुड़े प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यात्रा में भगवान विष्णु के जयकारों के साथ भक्ति संगीत एवं ढोल-ढमाकों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कथा पंडाल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ ले रहे हैं। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...