Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गो सम्मान अभियान को मिला मुस्लिम समाज का समर्थन, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल,,, - शहर काजी नोमान एहमद अशरफी ने किए हस्ताक्षर, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

गो सम्मान अभियान को मिला मुस्लिम समाज का समर्थन, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल,,,

 - शहर काजी नोमान एहमद अशरफी ने किए हस्ताक्षर, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

देवास। समस्त साधु संतो गो सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गो सेवक जीतू रघुवंशी द्वारा चलाए जा रहे "गो सम्मान आह्वान अभियान" को देवास में सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। अभियान के तहत शाही जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गौ सम्मान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर काजी नोमान एहमद अशरफी ने भी हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया तथा समाज में भाईचारे, आपसी सम्मान और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान देवास में गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली, जहां विभिन्न समुदायों के लोगों ने धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। अभियान के संयोजकों ने बताया कि "गो सम्मान दिवस" के तहत 27 जुलाई 2026 एवं 27 अक्टूबर 2026 को देशव्यापी स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत प्रातः 8 बजे से 9:15 बजे तक विजय मंत्र "श्रीराम जय राम जय जय राम" का संकीर्तन किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टर एवं राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम 10 करोड़ हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक सम्मान दिलाना, गौसेवा के लिए केंद्रीय कानून और केंद्रीय गौसेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि संरक्षण, चारा सुरक्षा नीति तथा गौ आधारित कृषि को प्रोत्साहन देना शामिल है। साथ ही पंचगव्य उत्पादों के निर्माण और विपणन को बढ़ावा देने तथा शिक्षा में गौ महात्म्य को शामिल करने की भी मांग की जा रही है। रघुवंशी का कहना है कि यह आंदोलन अहिंसात्मक और लोकतांत्रिक तरीके से जनजागरण का प्रयास है, जिसका उद्देश्य देशभर में गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति व्यापक जनसमर्थन तैयार करना है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...