Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हिन्द फौज द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिविर का आयोजन

हिन्द फौज द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिविर का आयोजन
देवास। हिन्द फौज के तत्वावधान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नेतृत्व तथा श्री गणेश महिला एवं सामाजिक उत्थान समिति के सहयोग से अमलतास हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खिलाड़ियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आंखों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने खिलाड़ियों को उनकी ऊंचाई और वजन के अनुरूप फिटनेस संबंधी जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों और युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें शारीरिक रूप से अधिक सक्षम बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल रहीं। उन्होंने बच्चों एवं खिलाड़ियों से संवाद करते हुए देवास जिले को प्राप्त सिंथेटिक ग्राउंड के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों में देवास इंडस्ट्रियल अमरजीत खनूजा एवं एनयूजेआई राष्ट्रीय महिला संयोजक श्रीमती आभा निगम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में देवास जिला मास्टर एथलेटिक्स के संरक्षक विकास गिरी, देवास जिला कॉर्पोरेशन सचिव मनोज सर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जावेद पठान एवं पम्मी मैडम, श्री गणेश महिला एवं सामाजिक उत्थान समिति की अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव, सचिव धर्मेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव, संरक्षक विष्णु गोयल तथा लीगल एडवाइजर अजय श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके अलावा संस्था मानस से राजेश पटेल, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गुरुदेव, डॉ. कमल किशोर प्रजापत, डॉ. अमित चौबे, एमडीए स्विमिंग से सौरभ सर, पेरा एथलेटिक एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कृतिका निरखे, थ्रो बॉल उपाध्यक्ष नलिनी कालेलकर एवं कोच रीना पटेल ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन हिन्द फौज सैनिक रीना पटेल द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, बच्चों एवं अभिभावकों ने लाभ प्राप्त किया। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...