सिटी कान्वेंट स्कूल में 'पर्पल प्लेनेट प्ले जोन' का शुभारंभ, बच्चों के शारीरिक विकास को मिलेगी नई उड़ान
देवास : सिटी कान्वेंट स्कूल परिसर में बनाए गए अत्याधुनिक पर्पल प्लेनेट प्ले जोन का शुभारंभ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने प्लेज़ोन के पहले आधिकारिक एवं विशेष मेहमान बनकर इस यादगार पल को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन विद्यालय संचालक द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान बच्चों में उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी। प्ले जोन में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
विद्यालय संचालक ने बताया कि आज के समय में बच्चे मोबाइल फोन, टीवी और अन्य स्क्रीन डिवाइसेज़ में अधिक समय बिताने लगे हैं, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रभाव पड़ता है। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए पर्पल प्लेनेट प्ले जोन
की स्थापना की गई है, जहाँ बच्चे खेल-खेल में शारीरिक गतिविधियों से जुड़ सकें और उनका समग्र विकास हो सके। प्ले जोन में बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। यहाँ बच्चों को सुरक्षित वातावरण में मनोरंजन के साथ-साथ फिटनेस और लर्निंग का अनुभव भी मिलेगा।
स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी कि यह पर्पल प्लेनेट प्ले जोन केवल सिटी कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि स्कूल समय के बाद अन्य बच्चों के लिए भी खुला रहेगा।
10 वर्ष तक की आयु के बच्चे शाम के समय में पर्पल प्लेनेट प्ले जोन जॉइन कर सकेंगे, जिससे शहर के अन्य बच्चे भी इस आधुनिक सुविधा का लाभ उठा पाएँगे।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सदस्य क्षितेंद्र सिंह, एंथोनी दास, डोरिस मेरी, अनीता बेस् अनीता मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पर्पल प्लेनेट प्ले जोन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, सक्रिय जीवनशैली और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

0 Comments