देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा बुधवार 20 मई को निगम बैठक हाल में महापौर जनसुनवाई की गई। महापौर ने नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा के किेए जाने के निर्देश दिए। जिसमें बालगढ में अवैध अतिक्रमण हटाने, वार्ड 39 में नलो से कम दबाव से पानी आने, सरकारी बोररींग चालू करने संबंधि आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही पुष्पकुंज कालोनी की गली में ठाकुर मेडम के घर के पास वाली रोड बनाने का आवेदन प्राप्त कर मौका देखने हेतु महापौर ने अधिकारी को निर्देश देते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु कहा। जनसुनवाई के दौरान व्यवसाईयों को खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसो का वितरण महापौर गीता अग्रवाल ने विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ किया। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments