Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में समय-सीमा बैठक: अधिकारियों पर गिरी गाज "लोक सेवा गारंटी में देरी पर तहसीलदारों पर जुर्माना, खाद्य अधिकारी की वेतन वृद्धि रुकेगी"

देवास में समय-सीमा बैठक:
लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज "लोक सेवा गारंटी में देरी पर तहसीलदारों पर जुर्माना, खाद्य अधिकारी की वेतन वृद्धि रुकेगी" 
देवास: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कई अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। बैठक में लोक सेवा गारंटी, पेयजल, जल गंगा अभियान और स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा हुई।

बैठक में ये रहे प्रमुख निर्णय व निर्देश 
लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लापरवाही पर जुर्माना*  
समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर 7 राजस्व अधिकारियों पर अर्थदंड लगाया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी को निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित प्रकरण पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाए। 
*अपर तहसीलदार सोनकच्छ* : 4 प्रकरण लंबित 
*तहसीलदार टोंकखुर्द* : 4 प्रकरण लंबित 
*नायब तहसीलदार हाटपीपल्या* : 2 प्रकरण लंबित 
*अपर तहसीलदार देवास* : 2 प्रकरण लंबित 
*तहसीलदार सोनकच्छ, उदयनगर, खातेगांव* : 1-1 प्रकरण लंबित 

 खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर कार्रवाई
विभागीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर *खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र ठाकुर* की दो वेतन वृद्धि रोकने का कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर वेतन कटौती
बैठक में बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर *जनपद पंचायत सीईओ टोंकखुर्द* का 2 दिन का वेतन काटने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि भविष्य में बिना सूचना अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

 पेयजल शिकायतों का तत्काल निराकरण
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पेयजल से जुड़ी हर शिकायत का तत्काल निराकरण किया जाए। जिले में पेयजल व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए रोज शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। सभी जनपद सीईओ से उनके क्षेत्र की एक-एक शिकायत की जानकारी ली गई।

 जल गंगा संवर्धन अभियान
अभियान के बेहतर संचालन में देवास जिला प्रदेश में 10वें स्थान पर है। कलेक्टर ने कुएं, बावड़ी, तालाब और नदियों के संरक्षण कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। 
नल-जल योजना हैंडओवर*  
पूर्ण हो चुकी एकल नल-जल योजनाओं को माह के *प्रथम रविवार को 'जल अर्पण दिवस'* मनाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हैंडओवर किया जाए।
 स्वास्थ्य व कृषि विभाग की समीक्षा*  
सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश। 
सीवियर एनेमिक गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन व टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा। 
*एग्रीस्टेग* में किसानों के पंजीयन में लापरवाही करने वाले पटवारियों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश। भविष्य में फर्टिलाइजर व खाद इसी के माध्यम से मिलेंगे।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया चंद्रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...