स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने को नगर निगम तैयार, आयुक्त ने की वार्डवार समीक्षा,,
देवास। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर निगम देवास ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयुक्त दलीप कुमार ने मंगलवार 19 मई को निगम बैठक हॉल में सर्वेक्षण के मानक स्तर पर अब तक किए गए कार्यों की वार्डवार गहन समीक्षा की।
बैठक में संस्था द्वारा तैयार की गई पीपीटी को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। आयुक्त ने शहर के रेसिडेंशियल क्षेत्र, कमर्शियल एरिया, पार्क-गार्डन, बेकलेन, स्कूल परिसर, सीटी/पीटी, तालाब क्षेत्र, स्ट्रीट वेंडर जोन, फाउंटेन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। संस्था ने प्रत्येक वार्ड की स्वच्छता चिन्हीत स्थिति में जो सुधार होना है उन कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना को विस्तार से प्रस्तुत किया।
आयुक्त ने संबंधित दरोगाओं एवं स्वच्छता अमले को स्पष्ट कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी पैरामीटर आधारित कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
टीम को दी बधाई, समन्वय से कार्य करने पर जोर
आयुक्त ने अब तक किए गए कार्यों एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए निगम अधिकारियों, स्वच्छता अमले एवं संबंधित टीमों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी और कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करें, ताकि नगर निगम देवास स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
सतत मॉनिटरिंग के निर्देश
आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें। साथ ही उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में निर्धारित बिंदुओं पर सतत मॉनिटरिंग के साथ प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

0 Comments