देवास। जनपद पंचायत देवास द्वारा आयोजित 15 दिवसीय मां बिजासन माता मंदिर टिनोनिया मेले का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकला मुकेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सर्वप्रथम माता बिजासन की पूजा अर्चना कर चुनरी औढ़ाई। क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि एवं सौहार्द की कामना की गई। परांपरागत स्थान पर ध्वज चढ़ाकर मेले का शुभारंभ हुआ। जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकला मुकेश पटेल ने बताया कि हमारे द्वारा मेले में आने वाले राहगीरों के लिए पीने का पानी, लाइट, उचित छांव की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सरपंच अजय सिंह राजपूत, राकेश खिरनी, कालू सिंह दरबार, सरपंच अश्विन चौधरी, मांगीलाल चौधरी, विष्णु चौधरी डंडा सरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Comments