शिक्षकों की लम्बित मांगों को लेकर पेंशनर संघ ने दिया ज्ञापन, जिला शिक्षा अधिकारी से जल्द निराकरण की मांग
देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास ने संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर संगठन ने देवास तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष एल एन मोहरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण शैव्य, सहसचिव कांतिलाल पटेल, ओ पी कारपेंटर, रतनलाल चावड़ा आदि पेंशनर साथी उपस्थित थे। ज्ञापन में जिले के जो शिक्षक सेवा निवृत्त हुए हैं उनको पात्रता अनुसार अर्जित अवकाश दिया जाय। जिनको तीन सो दिवस की पात्रता है उन्हें तीन सो दिवस का प्रदान किया जाय। सर्विस बुक में दर्ज करने की जिम्मेदारी विभाग की है शिक्षकों से आदेश की मांग नहीं की जाय। राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं सर्व शिक्षा अभियान में कार्य करने वाले शिक्षकों को भी पात्रता अनुसार अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए।जो शिक्षक तीस जुन एवं इक्तीस दिसम्बर को सेवा निवृत्त हुए हैं उनको शासन के आदेशानुसार एक वेतन वृद्धि दी जाय। पेंशनर संघ को शासन की ओर से कार्यालय हेतु एक कक्ष अस्थाई रूप से प्रदान किए जाने हेतु मांग की। आभार प्रदर्शन देवास तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नागर ने व्यक्त किया। अजय मिश्रा जिला परियोजना समन्वयक को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर पेंशनर संघ ने संघ का दुपट्टा एवं मोतियों की माला पहनाकर आत्मिय स्वागत किया।

0 Comments