Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दिव्यांग सुर साधना कार्यक्रम में झूमे श्रोेतादृष्टि बाधित कलाकारों ने बांधा समा

दिव्यांग सुर साधना कार्यक्रम में झूमे श्रोेता
दृष्टि बाधित कलाकारों ने बांधा समा  

देवास। सूरदास स्मृति पर सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की जिला इकाई द्वारा दिव्यांग सुर साधना कार्यक्रम का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर देवास में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि मंच पर गाने व वादन करने वाले सभी दृष्टि बाधित कलाकार थे। अंतर मन से गाने वाले व बजाने वाले कलाकारों ने सूरदास के भजन व गीतों को सुर में पिरोकर दर्शकों को आनंदित व रोमांचित किया। महिमा दुबे ने स्वयं जागकर जगाना है देश को ,अभिजीत सिंह द्वारा झुकी झुकी सी नजर , मनोज शर्मा द्वारा नदिया चले चले रे धारा, निलेश राजपूत ने ऐसी लागी लगन मेरा हो गई मगन गाकर समा बांध दिया नीरज सेन ऑक्टोपैड, विशाल कीबोर्ड, जयाशु बैरागी ने तबला से संगत दी।
इंडस्ट्री एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तथा समाजसेवी अमरजीत सिंह खनूजा, मालवा प्रांत के सह सचिव हर्ष शर्मा तथा बीईओ अजय सोलंकी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी तथा संस्कार भारती के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणा सोनी व श्रीमती मनोरमा सोलंकी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मालवा प्रांत सह सचिव हर्ष शर्मा ने सूरदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सूरदास जन्म से ही दृष्टि बाधित थे फिर भी उन्होंने अपने साहित्य में भगवान श्री कृष्णा के श्रृंगार व लीलाओं का अद्भुत वर्णन किया है। सक्षम के जिला अध्यक्ष दारा सिंह वशिष्ठ सक्षम संगठन का हेतु वह गतिविधियां की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से किया गया। इस अवसर पर  संघ के विभाग संघचालक अजय गुप्ता, राष्ट्रीय कवि देव कृष्ण व्यास व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर राठौड़ तथा कलाकारों अतिथियों का सम्मान संस्था उपाध्यक्ष लक्ष्मण सोलंकी व सचिव अमित पीठवे सह सचिव रितु गुप्ता व दीप केदार, दीदी दीपाली मिर्चकर, कोषाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, ने किया तथा आभार सक्षम जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश मिश्रा ने किया। उक्त जानकारी सक्षम जिला अध्यक्ष दारासिंह वशिष्ठ ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...