महापौर जनसुनवाई में उपायुक्त श्री जाफरी ने सुनी नागरिकों की शिकायतें,,
निगम अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण किये जाने के निर्देशदेवास। महापौर जनसुनवाई और नागरिकों से प्राप्त निगम संबंधि शिकायती पत्रों पर समयसीमा तय कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। ऐसे प्रकरण जो मांग आधारित नहीं है और केवल प्रशासकीय स्तर पर ही निराकृत किए जाने हैं उनके निराकरण में तत्परता लाए। निगम बैठक हाल में आयोजित महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने के कारण बुधवार को निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी ने आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों से प्राप्त 8 निगम संबंधि शिकायतों के आवेदन पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राप्त आवेदनों में वार्ड 11 मुखर्जी नगर में चेम्बर का गंदे पानी की निकासी करवाने,अखाद्य लायसेंस की राशि जमा करने मे त्रुटी होने, वार्ड 13 राजीव गॉधी नगर में कालोनाईजर द्वारा पुराने चेम्बर को तोड कर दीवर उठाने, शक्ति नगर निवासी द्वारा मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ दिवाने, वार्ड 19 भगतसिंह मार्ग मे गंदगी एवं पानी का समस्या के निराकरण करने, हनुमान बाखल मे नल से आने वाला पानी कम दबाव से आने, बीमा रोड चौराहा का अतिक्रमण हटाने, तिलक नगर मे बबूल के पेड की टहनी से विद्युत के तार टकराने एवं अन्य समस्याओं के आवेदन दिए गये।
जनसुनवाई के दौरान श्री जाफरी के द्वारा उपायुक्त आरती खेडेकर उपायुक्त वित्त दीपक पटेल के साथ 6 व्यवसाईयों को खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसो का वितरण भी किया गया। जनसुनवाई में सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, उपयंत्री दिनेश चौहान, पलक श्रीवास्तव, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, स्वच्छता निरीक्षक हेमंन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, सुर्यप्रकाश तिवारी, विशाल जगताप, मुन्ना कुरैशी व नागरिकगण एवं व्यवसाई उपस्थित रहे।

0 Comments