Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पंडित संजय पौराणिक का भव्य स्वागत एवं सम्मान

पंडित संजय पौराणिक का भव्य स्वागत एवं सम्मान
देवास। यातायात सलाहकार समिति के द्वारा पंडित संजय पौराणिक को भारत तिब्बत समन्वय समिति में देवास जिले के मानव अधिकार विभाग संयोजक एवं योग एवं शिक्षा विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। समिति अध्यक्ष यशवंत तिवारी के नेतृत्व में सदस्यों ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई तथा पुष्पमालाओं से पंडित संजय पौराणिक का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर पंडित संजय पौराणिक ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानव अधिकार, योग एवं शिक्षा के क्षेत्र में समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...