Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला देवास ने सोपा ज्ञापन,,टी ई टी परीक्षा निरस्त करने हेतु प्रधानमंत्री से की अध्यादेश लाने की मांग

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला देवास ने सोपा ज्ञापन,,
टी ई टी परीक्षा निरस्त करने हेतु प्रधानमंत्री से की अध्यादेश लाने की मांग
देवास।  अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ए बी आर एस एम द्वारा राष्ट्र व्यापी आव्हान के अंतर्गत 18 जून को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के बैनर तले देवास जिला मुख्यालय पर भी ज्ञापन सोपा गया। प्रधानमंत्री भारत सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल , शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम संबंधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर देवास को सोपा गया। ज्ञापन मैं मुख्य रूप से मांग की गई कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टी ई टी की अनिवार्यता से स्थाई रूप से मुक्त किया जाए। ऐसे शिक्षकों की सेवा वरिष्ठता, पदोन्नति, एवं अन्य सेवा लाभों का पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जाए। आवश्यकता होने पर संसद में उपयुक्त विधायी संशोधन अथवा विशेष प्रावधान लाकर इस वर्ग को स्थाई राहत प्रदान की जाए। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर शिक्षकों में व्याप्त असमंजस एवं असुरक्षा की स्थिति का तत्काल निराकरण किया जाए। देश के शिक्षक समुदाय को विश्वास है कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार संवेदनशीलता ,दूरदर्शिता, एवं न्याय पूर्ण दृष्टिकोण का परिचय देगी
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ देवास जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह सिसोदिया ,संभागीय संगठन मंत्री उदल सिंह परमार ,जिला संगठन मंत्री मोहन दास बैरागी ,जिला सचिव कमलकांत मेहता, जिला कोषाध्यक्ष  सोहन  पटेल, जगदीश् भाटी, सुनील मंडलोई, धर्मेंद्र नरवरिया, राम गोपाल मीणा, मयंक दुबे ,नरेंद्र मालवीय, दीपक रेगे, महेश राठौर, मुरलीधर सेन, अशोक  रविंद्र पाल सिंह तवर, राकेश राजेश परमार परिहार ,संतोष परमार, राजेश शर्मा, मोहनलाल गहलोत, संजय चौधरी, वंदना बैरागी, कीर्ति तेलंग, अंजना आदर्श, प्रज्ञा व्यास, डेविड मैडम, पंचोली मैडम लीला परमार दीक्षित मैडम, देश पांडे मैडम, आदि कई शिक्षक शिक्षिका सम्मिलित हुए। ज्ञापन का  वाचन वसंत व्यास मध्य प्रदेश शिक्षा संघ जिला मीडिया प्रभारी ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...