देवास। नगर निगम की टीम एवं वार्ड के रहवासियों के सहयोग से जलाश्यों, कुए, बावडियों की जल गंगा संवर्धन अभियान के चलते साफ सफाई की जा रही है। निगम की स्वच्छता की टीम एवं जहां जिन वार्डाे में कुए, बावडी हैं वहां के जनप्रतिनिधि एवं रहवासियों के साथ महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार पूरी टीम के साथ इस अभियान में जुडकर कुए, बावडियों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के लिए निरंतर सफाई करवा रहे हैं। इसी कडी में शनिवार 16 मई को वार्ड 23 मे गायत्री विहार कालोनी एवं वार्ड 40 लक्ष्मीपुरा मे स्थित प्राचीन बावडियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वछता अभियान के पहले आयुक्त ने पूरी टीम एवं उपस्थितजनों को जलाशयों को स्वच्छ रखने तथा जल संचय की शपथ दिलाई। दोनों वार्डों में सुबह 8 बजे गायत्री विहार एवं सुबह 9 बजे लक्ष्मीपुरा मे स्थित बावडियों की महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगमायुक्त दलीप कुमार, वार्ड पार्षद व निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिहं बैस, वार्ड पार्षद आलोक साहू, निगम की टीम एवं रहवासियों के साथ साफ सफाई की गई। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि प्राचीन बावडियां हमारी धरोहर हैं, हमें कुए, तालाब, बावडियों का संरक्षण कर स्वच्छ रखना है। लक्ष्मीपुरा स्थित बावडी का जीर्णाेद्वार किए जाने के साथ ही बारीक जाली लगाए जाने के निर्देश संबंधितों को दिए। वहीं वार्ड 23 में गार्डन का भी निरीक्षण कर गार्डन का रख रखाव मे जो कमियां हैं उन्हे दूर किए जाने के निर्देश प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती को दिए। इस अवसर पर निगम उपायुक्त आरती खेडेकर, स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिहं पंजाबी, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, भूषण पवार, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, विकास सांगते, विशाल जगताप, शाहनवाज शेख, वार्ड के अजीत पवार, डॉ. जुगल किशोर राठौर, पूनमचंद मेहता, लोकश आहूजा, राज चंदानी, कैलाश परवाल, नेहा छबडिया, अंतु पहलवान, आनंद चौधरी, पंकज सेठ, योगेन्द्र पवार, भेरूलाल पांचाल, चंदर सुर्यवंशी, संजय चावडा एवं बडी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

0 Comments