देवास। शहर के मुख्य मार्ग एम.जी.रोड़ चौड़ीकरण को लेकर, अव्यवस्थित निर्माण कार्यों से पिछले कई महीनों से शहर के व्यापारी गण परेशान हैं। इसी विषय को लेकर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। अपने हाथों में बेशरम प्रजाति के पौधे लेकर, एमजी रोड़ पर जगह-जगह जमें मिट्टी के ढेरों पर पहूंच कर प्रयास गौतम, मनीष चौधरी सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बेशरम के पौधे रोपें। इस सांकेतिक प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने एम.जी.रोड़ के व्यापारियों को, रोड़ चौड़ीकरण के बाद हो रही परेशानियों व निरन्तर उड़ती धूल का ध्यान महापौर और नगर निगम प्रशासन की ओर कराया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, गुरुचरण सिंह सलूजा, रेखा वर्मा,जाहिद पठान, भगवान सिंह चावड़ा, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, शाहजी हाशमी, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, रूपेश कल्याणे, इशान राणा, रईस कामदार, राजा पडियार, डेनी पहलवान, अजयसिंह राजोदा, मनोज सांगते, आरिफ मेव, कल्लू भाई राष्ट्रीय, धीरज कल्याणे, कालू सिंह सरपंच,इम्तियाज़ शेख भल्लू, गोवर्धन देसाई, मुकेश मेहता, सुभाष वर्मा, दीपेश हरोडे, अविनाश जेठवा प्रथम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी प्रवक्ता हारिस गजधर ने दीं।

0 Comments