Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस सेवादल ने मनाई डॉ हार्डिकर की जयंती एवं किया मासिक ध्वज वंदन

कांग्रेस सेवादल ने मनाई डॉ हार्डिकर की जयंती एवं किया मासिक ध्वज वंदन
देवास। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार के नेतृत्व में गुरुवार को जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल के संस्थापक स्वर्गीय नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की जयंती मनाई गई साथ ही मासिक झंडा वर्णन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने झंडा वंदन करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि डॉ एन एस हार्डिकर सेवादल के संस्थापक के रूप में उन्होंने कांग्रेस को एक ऐसी व्यवस्था सौपी जिसका काम अनुशासन के साथ रहते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस पार्टी में अनुशासित सिपाही तैयार करने का काम था वही संगठन आज पूरे देश में एक बड़े संगठन के रूप में उभर कर कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहा है। मैं आप सभी को उनकी जयंती पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं इसी के साथ कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, उमेश झंवर,मोहनलाल शर्मा,नजर शेख, ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के शहर अध्यक्ष राधाकिशन सोलंकी ने किया एवं आभार युवा बिग्रेड अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर ने माना। इस अवसर पर प्रेम नारायण पटेल, प्रतीक शास्त्री, रूपेश कल्याणे, जितेंद्र सिंह मोटू, नरेंद्र यादव लल्ला, कल्याण सिंह पवार सुमेर सिंह राठौड़, डॉ सुरेश शर्मा, कल्याण सिंह पवार, संतोष सिंह बेस, चंद्रपाल सिंह छोटू, मुकेश शर्मा एडवोकेट, बाबूलाल मालवीय सर, जयप्रकाश मालवीय, निर्मल सिंह चौरसिया, राजेंद्र बेदी, डॉ राज सोलंकी, आशीष धाकड़, राजेश मंडोर, राजेश देवड़ा, राहुल जायसवाल, दिलीप तंवर, भेरूसिंह सोलंकी, हरिराम पटेल, कैलाश पटेल, लक्ष्मी नारायण सोलंकी, अभिषेक धाकड़, हर्षद सिंह राठौर, संजय रेकवाल, दिलीप नगर, गिरीश कौशल, दीपक रलोती, मुकेश शर्मा, गोविंद मलतारे, जीवन मुकाती, राकेश खोवारे, शुभम पटेल, अनिल भाट, मनीष मंगलेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं सेवा दल के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...