Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

     देवास, 06 मई 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

कपिल धारा योजना में स्‍वीकृत कुएं की शेष राशि दिलाई जाए

     जनसुनवाई में आवेदिका सुनिता पति तुलसीराम निवासी गुनेरी ने कपिल धारा योजना में स्‍वीकृत कुएं की शेष राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
फसल बिमा राशि का भुगतान कराया जाए

     जनसुनवाई में आवेदक राधेश्‍याम पिता सूरजमल निवासी पितावली ने फसल बीमा राशि का भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

शासकीय भूमि से अवैध कब्‍जा करने वालों पर कार्यवाही की जाए

     जनसुनवाई में आवेदक प्रतीकसिंह ठाकुर ने आवेदन दिया कि ग्राम सिया में इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया में शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में प्‍लास्टिक पन्‍नी का असुरक्षित भंडारण किया जा रहा है। जो प्रदुषण व सुरक्षा की दृष्टि से गलत है। शासकीय भूमि से अवैध कब्‍जा करने वालों पर कार्यवाही की जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

पराली जलाने से झोपड़ी में आग लगने पर मुआवजा राशि दिलाई जाये

     जनसुनवाई में आवेदक बाबुलाल निवासी भौंरासा ने पराली जलाने से झोपड़ी में आग लगने पर मुआवजा राशि दिलाई जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

     जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...