Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उच्च स्तरीय समिति की बैठक 03 जून को


समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उच्च स्तरीय समिति की बैठक 03 जून को

देवास, 02 जून 2026/ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक बुधवार 03 जून को मल्हार स्मृति मंदिर सभागृह देवास में दोपहर 03.30 बजे आयोजित होगी। बैठक में समिति के सदस्य, माननीय सांसद / विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्यगण, प्रबुद्ध नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
इस दौरान समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श कर सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी आमंत्रित प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखने का आग्रह किया है, ताकि व्यापक जनमत समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...