Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किये

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किये
     देवास 25 जून 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आबकारी विभाग द्वारा देवास में कार्यवाही कर 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया। कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए,जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 22 हजार रुपये है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, राज श्री खन्ना, योगेंद्र सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्षी, दीपक तटवाड़े शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...