1 लाख 11 हजार श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराने के संकल्प को मिला समर्थन, 18 जून से नेपाल यात्रा प्रारंभ
देवास। सर्व सामाजिक विकास संस्था की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मोती बंगला स्थित संस्था कार्यालय, एसबीआई बैंक के पास आयोजित की गई। बैठक में संस्था के सचिव हुकुम सिंह पवार द्वारा 1 लाख 11 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए लिए गए संकल्प पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों ने संकल्प की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग, मार्गदर्शन एवं सद्भावना व्यक्त की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह संकल्प धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक है। पदाधिकारियों के उत्साहवर्धन से संस्था के सचिव को नई ऊर्जा प्राप्त हुई। बैठक को संबोधित करते हुए हुकुम सिंह पवार ने घोषणा की कि संस्था के प्रत्येक सदस्य को यात्रा शुल्क में 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु तीर्थ यात्रा का लाभ उठा सकें। संस्था के सहयोगी शैलेंद्र जी ने संस्था एवं यात्रियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा यात्राओं के सुचारू संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। बैठक में श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सम्मान के लिए पुष्पमालाओं से अभिनंदन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. सी.के. कपूर, संरक्षक प्रहलाद सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह पवार, जितेंद्र जी, प्रकाश भिलाला, लव कुमार वर्मा एवं महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में संस्था सचिव हुकुम सिंह पवार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए 18 जून से नेपाल तीर्थ यात्रा प्रारंभ होने की घोषणा की। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं इच्छुक सदस्यों से यात्रा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

0 Comments